देश

उन्नाव जैसी मुजफ्फरनगर में भी घटना, रेप का केस वापस न लेने पर आरोपियों ने महिला पर फेंका तेजाब

उन्नाव में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले यहां 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया.

उन्नाव जैसी मुजफ्फरनगर में भी घटना, रेप का केस वापस न लेने पर आरोपियों ने महिला पर फेंका तेजाब
प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

लखनऊ: उन्नाव (Unnao) में एक बलात्कार पीड़िता को जलाने की घटना से एक दिन पहले यहां 30 वर्षीय महिला पर चार व्यक्तियों द्वारा तेजाब फेंकने की घटना सामने आई है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि चारों व्यक्तियों ने अदालत से बलात्कार का मामला वापस न लेने पर महिला पर तेजाब से हमला किया. उन्होंने कहा कि महिला तीस प्रतिशत तक जल गई है और मेरठ के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. शाहपुर थाने के क्षेत्राधिकारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी (Girija Shankar Tripathi) ने कहा कि बुधवार रात को चारों व्यक्ति महिला के घर में जबरन घुस गए और उस पर तेजाब फेंक दिया.

त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने उनके खिलाफ यहां एक अदालत में चल रहे बलात्कार के मामले को वापस लेने से मना कर दिया था. जिसके बाद आरोपियों ने महिला  से बदला लेने के लिए यह कदम उठाया. यह भी पढ़े: उन्नाव रेप पीड़िता के परिजनों से मिले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, कहा- अपराधियों को किया जाएगा गिरफ्तार, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि महिला पर तेजाब से हमला करने में शामिल चारों व्यक्तियों की पहचान कसेरवा गांव के निवासी आरिफ, शाहनवाज, शरीफ और आबिद के रूप में की गयी है. वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों को लेकर पुलिस की तरफ से दावा किया गया है सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).