मुरादनगर हादसे की यूपी सरकार कराए सही से जांच: मायावती
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में जुटे लोगों पर लेंटर गिरने से 25 लोगों की मौत पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने गहरा शोक प्रकट किया है.
लखनऊ, 4 जनवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गाजियाबाद (Ghaziabad) के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में जुटे लोगों पर लेंटर गिरने से 25 लोगों की मौत पर बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती (Mayawati) ने गहरा शोक प्रकट किया है. साथ ही मामले में मायावती ने सही तथा समय से जांच कराने की मांग की है. मायावती ने ट्विटर के माध्यम से लिखा कि, यू.पी. के जिला गाजियाबाद, मुरादनगर में स्थित श्मशान घाट की छत गिरने से लगभग दो दर्जन लोगों की हुई मौत अति दर्दनाक व कष्टदायक. पीड़ित परिवार के प्रति अति संवेदना व कुदरत इन्हें इस दु:ख को सहन करने की शक्ति दे.
उन्होंने आगे लिखा कि, यू.पी. सरकार इस घटना की सही व समय से जांच कराके इसके दोषियों को सख्त सजा जरूर दिलाये. किसी को भी ना बचाये तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मदद भी जरूर करे, बी.एस.पी की यह मांग. ज्ञात हो कि गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में जुटे लोगों पर लेंटर गिर गया था. जिसके मलबे में दबकर 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए. यह सभी लोग एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे.यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में डंपर और डीसीएम की टक्कर में तीन की मौत, दर्जन भर घायल
मुरादनगर के उखलारसी में हुए हादसे की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जांच का आदेश देने के साथ ही मृतक आश्रितों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

