Uttar Pradesh Road Accident: कौशांबी में बाइक सवार मां-बेटे को डंपर ट्रक ने रौंदा, हादसे वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक डंपर ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक मां और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना 31 जनवरी को रात करीब 9:50 बजे हुई. हादसा सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. बाइक को टक्कर मारने के बाद डंपर उनके ऊपर से निकल गया. हादसे में बेटे को अधिक चोटें नहीं आई, लेकिन महिला को सिर और घुटनों पर गंभीर चोट आई हैं.