देश

UP: एमबीए का छात्र महिला दोस्त के साथ करना चाहता था सेक्स, नहीं मानी तो हस्तमैथुन करते खुद का भेज दिया वीडियो, शिकायत के बाद गिरफ्तार

यूपी की नोएडा पुलिस एक 26 साल के एक एमबीए छात्र को 20 साल की एक लड़की को अपने हस्तमैथुन का वीडियो मोबाईल पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

UP: एमबीए का छात्र महिला दोस्त के साथ करना चाहता था सेक्स, नहीं मानी तो हस्तमैथुन करते खुद का भेज दिया वीडियो, शिकायत के बाद गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits pixabay)

लखनऊ:  यूपी की नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक 26 साल के एमबीए (MBA) के छात्र को 20 साल की लड़की को अपने हस्तमैथुन (Masturbation) का वीडियो मोबाईल पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 21 मार्च की है. छात्र और लड़की करीब दो साल से एक दूसरे को जानते हैं. लड़की ने हाल ही में छात्र से बात करना बंद दिया था, क्योंकि उसे उसका व्यवहार पसंद नहीं था.  लड़की जब उससे बात करना बंद कर दिया. उससे नाराज होकर छात्र ने उसे हस्तमैथुन करते खुद का अश्लील वीडियो भेज दिया.

छात्र के इस अश्लील हरकत को लेकर फेज-3 पुलिस को आरोपी के खिलाफ 27 मार्च को शिकायत मिली थी. शिकायत में  पीड़िता ने बताया युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनान चाहता था. लेकिन उसने इनकारकर दिया.  इसके बाद 21 मार्च को रात के करीब 2.40 बजे आरोपित ने व्हाट्सएप के गायब होने वाले मैसेज फीचर का इस्तेमाल करते हुए उसे अश्लील वीडियो भेजा. पीड़िता ने शिकायत में कहा, “जब मैंने मैसेज खोला, तो यह उसका हस्तमैथुन करते हुए एक वीडियो था.” यह भी पढ़े:  Bengaluru: ओला कैब ड्राइवर पर महिला के सामने लगा हस्तमैथुन करने का आरोप, घटना पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी

फेज-3 पुलिस  स्टेशन (Phase-3 Police Station) के इंचार्ज विवेक त्रिवेदी  के अनुसार  पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत FIR दर्ज ]कर उसे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).