Heavy Rain In Mathura: बारिश से उत्तरप्रदेश बेहाल, मथुरा की सड़कें बनी तालाब, चारों तरफ पानी-Video
Credit -ANI

Heavy Rain In Mathura : कुछ दिन पहले देश में गर्मी और लू चल रही थी. लेकिन अब उत्तरप्रदेश में पानी ही पानी नजर आ रहा है. मथुरा में सड़कों पर जलभराव की स्थित उत्पन्न हो गई है. उत्तरप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है. जिसके कारण लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आप देख सकते है की मथुरा शहर की सड़कों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. लोग पानी से अपनी बाइक धकेलते हुए दिखाई दे रहे है. अभी मानसून की शुरुवात है. ऐसे में आनेवाले दिनों में और भीषण हालात होने के अनुमान है.इसके साथ ही असम में और अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ जैसे हालात हो चुके है. ये भी पढ़े :Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में आफत की बारिश, हरिद्वार में सड़कों पर पानी भरने से वाहन तैरते हुए आए नजर- VIDEO

देखें वीडियो :