देश

यूपी: बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर हमला, पुलिस ने हमलावरों को लिया हिरासत में

बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामले में मुख्य वादियों में शामिल इकबाल अंसारी पर मंगलवार को उनके पर ही कथित रूप से हमला किया गया

यूपी: बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी पर हमला, पुलिस ने हमलावरों को लिया हिरासत में
बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकार इकबाल अंसारी ( Photo Credit: ANI )

लखनऊ: बाबरी मस्जिद-राम जन्म भूमि मामले में मुख्य वादियों में शामिल इकबाल अंसारी पर मंगलवार को उनके पर ही कथित रूप से हमला किया गया. अंसारी ने दावा किया कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर उन्होंने मामला वापस नहीं लिया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी. उनके सुरक्षा कर्मी ने उन्हें हमलावरों से बचाया. पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है. अंसारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति और महिला उनके आवास पर आए।उन्होंने कहा, ‘‘ महिला ने वर्तिका सिंह के तौर पर खुद का परिचय दिया और दावा किया कि वह अंतरराष्ट्रीय शूटर है. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं विवाद में से अपना दावा वापस ले लूं और ऐसा नहीं करने पर उसने धमकी दी कि वह मुझे गोली मार दे.’अंसारी ने बताया, ‘‘ इसके बाद उन्होंने मुझ पर हमला किया, लेकिन मेरे सुरक्षा कर्मी ने मुझे बचा लिया.’’

उन्होंने कहा कि उन्हें हमले में चोट नहीं आई है।फैज़ाबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) विजय पाल सिंह ने कहा, ‘‘ हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है.’’ जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है तो उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपको बता दूंगा.’’ यह भी पढ़े: अयोध्या मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा- मध्यस्थता के लिए और समय दिया जाना चाहिए

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुन्नी वक्फ बोर्ड और अन्य मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से मुकदमा लड़ने पर वरिष्ठ वकील राजीव धवन को कथित रूप से धमकाने पर दो व्यक्तियों से जवाब तलब किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2019 07:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).