योगी सरकार ने जल संरक्षण के लिए उठाया अहम कदम- अब से यूपी विधानसभा में मिलेगा आधा गिलास पानी
जल ही जीवन है, इसे बचाना हमारा कर्तव्य है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की विधानसभा ने भी स्टाफ और अतिथियों को केवल आधा गिलास पानी देने का निर्देश जारी किया है
लखनऊ: जल ही जीवन है, इसे बचाना हमारा कर्तव्य है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश की विधानसभा ने भी स्टाफ और अतिथियों को केवल आधा गिलास पानी देने का निर्देश जारी किया है. विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के निर्देश पर प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने सचिवालय में आधा गिलास पानी देने का आदेश जारी किया. सचिवालय प्रशासन ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके तहत अब किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या अतिथि को पानी का पूरा भरा गिलास नहीं दिया जाएगा। अगर किसी को जरूरत है तो दोबारा मांग सकता है.
इससे पहले किंग जर्ज मेडिकल कॉलेज (केजीएमयू) में भी आधा गिलास पानी की मुहिम को लागू किया गया था। आधा गिलास पानी की मुहिम बड़े संस्थानों, होटलों, रेस्टोरेंट, व कई स्कूल-कॉलेजों ने अपना ली है.
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\