उत्तर प्रदेश: लखनऊ घंटाघर में सीएए विरोधी प्रदर्शन को एक महीना पूरा हुआ

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ यहां घंटाघर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को सोमवार को एक माह पूरा हो गया. महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक सरकार विवादास्पद कानून को वापस नहीं लेती तब तक सीएए के खिलाफ उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.

सीएए के समर्थन में रैली की तस्वीर (Photo Credits- PTI)

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ यहां घंटाघर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को सोमवार को एक माह पूरा हो गया. महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि जब तक सरकार विवादास्पद कानून को वापस नहीं लेती तब तक सीएए के खिलाफ उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा. 17 दिसबंर से प्रदर्शन में भाग ले रही 73 वर्षीय अस्मत बानो ने कहा, "सीएए के खिलाफ लड़ाई को एक माह पूरा हो गया है और इसके साथ ही हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है. जब तक जरूरत होगी तब तक हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे"

उन्होंने आगे कहा, "हमें हटाने के लिए सरकार ने सभी तरीके अपना लिए हैं. उन्होंने हमारे कंबल चुरा लिए, हमारे बच्चों के खाने के पैकेट ले लिए और कड़ाके की ठंड वाले सर्दी के मौसम में हमें टेंट लगाने की इजाजत नहीं दी, फिर भी हमारी भावनाओं को तोड़ने में वे असफल रहे. " अस्मत बानो ने आरोप लगाया, "अब ठंड नहीं है और तापमान में वृद्धि हो रही है. अब वे हमें छाते का इस्तेमाल करने से रोक रहे हैं."

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बोले पीएम मोदी, सीएए और धारा 370 पर कायम हैं और रहेंगे

सीएए विरोधी प्रदर्शन में भाग ले रही एक छात्रा रूही ने कहा कि वह कई प्राथमिकियों में नामजद है. गलत पार्किं ग के चलते उसकी स्कूटी का तीन बार चालन हो चुका है, फिर भी वह प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दृढ़-संकल्पित है. उसने कहा, "हम इस बात की पूरी कोशिश करेंगे कि सरकार झुके. यह हमारे अधिकारों और भविष्य की लड़ाई है."

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 8, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में सोने के दाम बढ़े; जानें 22K और 24K की ताजा कीमतें