UP Building Collapse: मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा, बिल्डिंग की छत गिरने से मलबे में 30 लोगों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- VIDEO

UP Building Collapse: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक बिल्डिंग की छत गिरने से मलबे में करीब 30 लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही हैं. वहीं हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि मकान के लिंटर को ऊपर उठाने का कार्य हो रहा था. इसी दौरान छत गिरने से करीब 30 मजदूर मलबे में दब गए.  ताजा जानकारी में अनुसार हादसे में अब तक एक मजदूर की जान गई है. मौके पर फिलहाल स्थानीय लोगों के साथ ही पुलिस और एडीआरएफ मौजूद है. जिनकी मदद से रेस्कू ऑपरेशन जारी है.

हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और घायल व्यक्तियों को सभी आवश्यक सहायता और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है.

Video:

Tweet: