उत्तर प्रदेश: कानपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर के पेम गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शनिवार को एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसके रोने की आवाज सुनने के बाद उसे बचाया. लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कानपुर : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर के पेम गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां शनिवार को एक व्यक्ति ने तीन साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया. पुलिस ने कहा कि आरोपी राधे श्याम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सहाय पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा, "बच्ची गांव में अपने दादा-दादी से मिलने आई थी और आरोपी भी एक संबंधी से मिलने आया था." आरोपी लड़की को अगवा कर एक खाली पड़े घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की के परिवार के सदस्यों ने उसके रोने की आवाज सुनने के बाद उसे बचाया.
यह भी पढ़ें : राजस्थान: दो व्यक्तियों ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल
लड़की को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना को लेकर इलाके में रोष है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की एक टीम तैनात की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

