सुलतान जोहोर कप में भारतीय जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी करेंगे उत्तम सिंह
हॉकी इंडिया ने 22 अक्टूबर से मलेशिया के जोहोर बाहरू में होने वाले सुलतान जोहोर कप के लिए उत्तम सिंह की कप्तानी में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा की. भारतीय टीम ने 2019 में ब्रिटेन के खिलाफ कड़े मुकाबले में हारकर रजत पदक जीता था.
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर : हॉकी इंडिया ने 22 अक्टूबर से मलेशिया के जोहोर बाहरू में होने वाले सुलतान जोहोर कप के लिए उत्तम सिंह की कप्तानी में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा की. भारतीय टीम ने 2019 में ब्रिटेन के खिलाफ कड़े मुकाबले में हारकर रजत पदक जीता था. भारत का इस वर्ष के संस्करण में ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण अफ्रीका, मेजबान मलेशिया और गत चैंपियन ब्रिटेन से मुकाबला होगा. यह टूर्नामेंट कोरोना महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद हो रहा है. कप्तान उत्तम सिंह 2021 में घर पर हुए जूनियर विश्व कप अभियान में उतरे थे और इस वर्ष जकार्ता में एशिया कप 2022 में सीनियर टीम में पदार्पण किया था. बॉबी सिंह धामी को टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरूआत 22 अक्टूबर को मलेशिया के खिलाफ करेगा. भारत का 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा. दो दिन के विश्राम के बाद भारत का 25 अक्टूबर को जापान से और 26 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा. भारत का 28 अक्टूबर को ब्रिटेन से मुकाबला होगा जबकि फाइनल 29 अक्टूबर को खेला जायगा. यह भी पढ़ें : IND Likely Playing XI for 2nd ODI 2022 vs SA: रांची में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन देखें
भारतीय टीम: गोलकीपर: मोहित एचएस, अंकित मलिक; डिफेंडर: आमिर अली, शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, सायरिल लुगुन; मिडफील्डर: विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, अंकित पाल, पूवन्ना सीबी, अमनदीप, जॉनसन पूर्ति; फॉरवर्ड: उत्तम सिंह (कप्तान), अंगद बीर सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, बॉबी सिंह धामी, सुदीप चिरमाको
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

