देश

UP: योगी सरकार ने 4 मई तक पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द किए

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात राज्य के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 4 मई तक के लिए रद्द कर दी हैं. जो लोग छुट्टी पर हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करने को कहा गया है.

UP: योगी सरकार ने 4 मई तक पुलिस कर्मियों के अवकाश रद्द किए
पुलिस (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, 19 अप्रैल : उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर रात राज्य के सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां 4 मई तक के लिए रद्द कर दी हैं. जो लोग छुट्टी पर हैं उन्हें 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करने को कहा गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "एसएचओ, सीओ और जिला पुलिस प्रमुखों से लेकर जिलाधिकारी, संभागीय आयुक्त तक के सभी प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों की छुट्टी तत्काल प्रभाव से 4 मई तक रद्द की जाती है, जो लोग छुट्टी पर हैं वह सभी 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट करें."

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए यह आदेश पारित किए हैं. उन्होंने थाने से लेकर एडीजी स्तर तक के अधिकारियों को आगामी 24 घंटे के अंदर धार्मिक नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ संवाद करने का भी निर्देश दिया ताकि आगामी त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित की जा सके. यह भी पढ़ें : Loudspeaker Controversy: पीछे नहीं हटने वाले हैं राज ठाकरे, मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने और अयोध्या यात्रा को लेकर आज करेंगे बैठक

आगे के आदेशों में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती, पैदल गश्त और स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग शामिल है. पुलिस प्रतिक्रिया वाहनों (पीआरवी) को सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).