देश

Mumbai Rains Update: जलभराव के बीच महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाई मिसाल, एम्बुलेंस को रास्ता दिलाने का वीडियो वायरल

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, सतर्क रहें और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें.

Mumbai Rains Update: जलभराव के बीच महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाई मिसाल, एम्बुलेंस को रास्ता दिलाने का वीडियो वायरल

Mumbai Rains Update: मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच तीन महिला पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में तीनों महिला पुलिसकर्मी जलभराव से भरी सड़क पर फंसी एक एम्बुलेंस को सुरक्षित निकालने में मदद करती नजर आ रही हैं. खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने एम्बुलेंस को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया. Mumbai Rains Update: भारी बारिश से अंधेरी और मालाड सबवे हुए बंद, जलभराव के कारण ट्रैफिक पर बड़ा असर; देखें वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है. लोग महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के प्रति समर्पण और आपातकालीन वाहन को प्राथमिकता देने के उनके प्रयासों की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में दिखी मानवता की मिसाल

वायरल वीडियो में तीनों महिला पुलिसकर्मी जलभराव वाली सड़क पर एम्बुलेंस को रास्ता दिलाने के लिए सक्रिय रूप से मदद करती दिखाई देती हैं. हालांकि, यह घटना मुंबई के किस इलाके में और कब हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. बावजूद इसके, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है.

वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने भी इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रीपोस्ट किया. वीडियो साझा करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा, "आपकी सराहना के लिए धन्यवाद." इस पोस्ट के बाद भी लोगों ने महिला पुलिसकर्मियों की जमकर प्रशंसा की.

मुंबई पुलिस की तीन महिला कर्मियों ने भारी बारिश के बीच एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाया

बारिश से मुंबई की रफ्तार फिर हुई प्रभावित

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, सतर्क रहें और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों का सहयोग करें.

महिला पुलिसकर्मियों का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब मुंबई में राहत और बचाव कार्यों में जुटे पुलिसकर्मी और अन्य आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2026 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).