UP Shocker: पति से घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने 3 बच्चों को जहर देकर मार डाला
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने अपने पति के साथ विवाद के बाद अपनी तीन बेटियों को जहर दे दिया। घटना सुहवाल थाना क्षेत्र के भनमाल राय गांव की है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है,
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने अपने पति के साथ विवाद के बाद अपनी तीन बेटियों को जहर दे दिया। घटना सुहवाल थाना क्षेत्र के भनमाल राय गांव की है, महिला को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है,
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, महिला का कथित तौर पर पति से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था और इसके बाद उसने अपनी तीन बेटियों को जहर दे दिया.
दो बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जो अब पुलिस हिरासत में है.
तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
संबंधित खबरें
Buldhana Shocker: बुलढाणा में खौफनाक वारदात, पत्नी को मारने की तीन नाकाम कोशिशों के बाद पति ने दी 1 लाख की सुपारी; एक्सीडेंट का दिया रूप
Lizard Found in Food in West Bengal: आंगनवाड़ी केंद्र के खाने में निकली छिपकली, 15 बच्चे बीमार, अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Mathura Mass Suicide: मथुरा में एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने जहर खाकर दी जान, गांव में पसरा मातम, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी; VIDEO
स्कूल में खतरनाक 'मजाक': छठी के छात्र ने क्लासमेट की बोतल में मिलाई नेफ़थलीन की गोलियां, बड़ी साजिश या बचपना?
\