UP Shocker: ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के लेसन के दौरान टीचर के बारे में बड़ा खुलासा, नाबालिग बच्चियों से अश्लील हरकत करने के आरोप शिक्षक गिरफ्तार; VIDEO
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक शिक्षक को नाबालिग छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.
Teacher Arrested Sexual Assault: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक शिक्षक को नाबालिग छात्राओं के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा तब हुआ. जब स्कूल की एक महिला टीचर मासूम छात्रों को गुड टच, बैड टच' के बारे में लेसन ले रही थी. लेसन के दौरान मासूम छात्रों ने बताया कि स्कूल के टीचर उनके साथ अश्लील करकत करते हैं. टीचर के बारे में खुलासा होने के बाद बच्चियों के अभिवावकों की शिकायत के बाद यूपी के ललितपुर की तालबेहट पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया है.
मामले में लालिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दिया कि जिले के एसपी मुस्ताक के निर्देंशन में अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है.
टीचर के खिलाफ शिकायत:
शिक्षा के मंदिर में हैवान
टीचर करता था अश्लील हरकत
परिजनों ने लगाए आरोप
क्लास के दौरान खुला मामला #Teacher #Education pic.twitter.com/CjxSPwKhyw
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) October 23, 2024
जानें पुलिस ने क्या कहा:
थाना तालबेहट क्षेत्रांतर्गत छेड़छाड़ की घटना के सम्बन्ध में थाना तालबेहट पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी तालबेहट की बाइट- pic.twitter.com/mxLRIbPrr7
— LALITPUR POLICE (@lalitpurpolice) October 23, 2024
आरोपी टीचर गिरफ्तार:
शिक्षा के मंदिर में हैवान
टीचर करता था अश्लील हरकत
परिजनों ने लगाए आरोप
क्लास के दौरान खुला मामला:
#SPLalitpur @IPSMdMustaque के निर्देंशन में अपराध एव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तालबेहट पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है । pic.twitter.com/Cc37xBjVIp
— LALITPUR POLICE (@lalitpurpolice) October 23, 2024
क्लास 1 से 3 तक की छात्राओं के साथ करता था अश्लील हरकत:
टीचर के बारे में खुलासा हुआ है कि वह क्लास 1 से 3 तक की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था. अभिभावकों द्वारा पुलिस स्टेशन में दी शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को तालबेहट थाने की पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है. जिसके बाद आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
टीचर की हरकत को लेकर अभिभावक गुस्से में हैं:
वहीं इस मामले को लेकर अभिभावक पूरे गुस्से में हैं. उनकी शिक्षा विभाग से मांग है कि आरोपी के खिलाफा कड़ी से कड़ी करवाई करते हुए उसे नौकरी से सस्पेंड किया जाये.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2024 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

