UP STF की आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट को जल्द मिलेगा अपना ऑफिस
उत्तर प्रदेश एसटीएफ जल्द ही नये कलेवर और नई ताकत के साथ दिखेगी. इसकी आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट के खुद के भवन के लिए जमीन और उसके निर्माण कार्य के लिए हरी झंडी मिल गई है, इसके बाद निर्माणकार्य शुरू कर दिया गया है.
लखनऊ, 24 मई: उत्तर प्रदेश एसटीएफ जल्द ही नये कलेवर और नई ताकत के साथ दिखेगी. इसकी आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट के खुद के भवन के लिए जमीन और उसके निर्माण कार्य के लिए हरी झंडी मिल गई है, इसके बाद निर्माणकार्य शुरू कर दिया गया है. वहीं नोएडा यूनिट के विस्तार को आगे बढ़ाते हुए ट्रांजिट हॉस्टल के लिए धनराशि जारी कर दी गयी है. शासन ने सभी यूनिट के लिए 2046.29 लाख की धनराशि स्वीकृत की है. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही यूपीएसटीएफ की समीक्षा बैठक की थी, इसमें अधिकारियों ने सीएम को बताया था कि यूपीएसटीएफ की आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली यूनिट पुलिस लाइन से संचालित हो रही है. इससे काम करने में परेशानी हो रही है. इस पर मुख्यमंत्री ने सभी यूनिट के खुद के भवन के लिए धनराशि जारी करने के निर्देश दे दिये थे. इस पर शासन ने यूपीएसटीएफ को भूमि के साथ निर्माणकार्य के लिए भारी भरकम बजट जारी कर दिया है.
बजट जारी होते ही भूमि को चिह्न्ति करते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. एसटीएफ की आगरा यूनिट के लिए 284.22 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी है, इसमें से पहली किश्त यानी आधी धनराशि 1,42,11,000 रुपये जारी कर दिये गये. आगरा यूनिट के लिए भूमि को चिह्न्ति करने के साथ निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इसी तरह गोरखपुर यूनिट के लिए 253.62 लाख, प्रयागराज यूनिट के लिए 258.86 लाख, बरेली यूनिट के लिए 228.22 लाख की पहली किश्त यानी की आधी धनराशि जारी की दी गयी.
वहीं धनराशि जारी होते ही भूमि चिह्न्ति कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा नोएडा यूनिट का विस्तार करते हुए ट्रांजिट हास्टल की भूमि के लिए 962.193 लाख की धनराशि जारी कर दी गयी. इसी क्रम में अयोध्या यूनिट के लिए भूमि की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है.
मालूम हो कि सरकार ने अति संवेदनशील क्षेत्र में शामिल अयोध्या में एसटीएफ की यूनिट के गठन को हरी झंडी दी थी, इसके बाद शासन स्तर पर 13 पदों के सृजन का शासनादेश जारी कर दिया गया था. इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है. इन पदों में 1 पुलिस उपाधीक्षक, 1 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 कंप्यूटर ऑपरेटर और 3 चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं. वहीं 23 अन्य पदों के सृजन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है. शासनादेश जारी होते ही 4 मुख्य आरक्षी, 16 आरक्षी और 3 आरक्षी चालक आदि पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके अलावा 59.18 लाख रुपये नये वाहनों की खरीद के लिए स्वीकृत किए गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

