UP Shocker: यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच गोरखपुर से हैरान कर देने वाला एक वीडिय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस भीषण सर्दी में महिला की बहू सास को घसीटे हुए सड़क पर लाइ. जिसके बाद वह वृद्ध महिला को डंडे से पीटने लगी. इस बीच महिला बिलख बिलख कर रो रही है. इसके बाद भी वह महिला बुजुर्ग को पीटते जा रही है. वायरल वीडियो गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र स्थित राखुखोर ग्राम में एलबीएस हाईस्कूल के पास का बताया जा रहा हैं. वहीं वीडियो वायलर होने के बादगोरखपुर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. वहीं महिला की इस घिनौनी हरकत को लेकर राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (एनसीआईबी) ने संज्ञान लिया है. यूपी पुलिस (Police) को तत्काल इस वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
Video:
थाना कैम्पियरगंज पर मु0अ0सं0 16/23 पंजीकृत कर, अभियुक्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है ।
— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) January 17, 2023













QuickLY