UP Shocker: इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर किया स्टंट, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकनी पड़ी मालगाड़ी
इंस्टाग्राम पर रील बनाने का ऐसा नशा लोगों पर चढ़ चुका है कि वह अपनी कीमती जान को भी दांव पर लगा दे रहे हैं. ताजा मामला यूपी के आगरा से आया है. यहां आगरा-इटावा रेलवे ट्रैक पर बीते गुरुवार को शाम के वक्त सामने से आ रही मालगाड़ी के सामने दो युवकों स्टंट करते हुए वीडियो बनाने लगे.
UP Shocker: इंस्टाग्राम पर रील बनाने का ऐसा नशा लोगों पर चढ़ चुका है कि वह अपनी कीमती जान को भी दांव पर लगा दे रहे हैं. ताजा मामला यूपी के आगरा से आया है. यहां आगरा-इटावा रेलवे ट्रैक पर बीते गुरुवार को शाम के वक्त सामने से आ रही मालगाड़ी के सामने दो युवकों स्टंट करते हुए वीडियो बनाने लगे. ट्रेन के ड्राइवर ने कई बार हार्न बजाया, लेकिन वह ट्रैक पर से नहीं हटे. इसके बाद लोकोपायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी. इस घटना के बाद मालगाड़ी करीब आधे घंटे तक वहीं रुकी रही.
मालगाड़ी के ड्राइवर की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दूसरी भागने में सफल रहा. फिलहाल, उसकी तलाश की जा रही है.
रेलवे पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे मालगाड़ी आगरा से इटावा जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने देखा कि रेलवे ट्रैक के बीच में दो युवक स्टंट कर रहे हैं. ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया और ट्रेन को वहीं खड़ी कर दी. आरोपियों की इस हरकत से रेलवे क्रासिंग पर भीषण जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बना रहा था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

