UP Shocker: खाने का लालच देकर स्टेशन से बेसहारा बच्चियों को ले जाता था घर, फिर करता था रेप, 3 लड़कियों व 1 लड़के के साथ पकड़ाया
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मुरादाबाद रेलवे स्टेशन (Moradabad Railway Station) के पास से गरीब बेसहारा बच्चियों को संदिग्ध तरीके से ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक एक्सपोर्टर के ड्राईवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मुरादाबाद रेलवे स्टेशन (Moradabad Railway Station) के पास से गरीब बेसहारा बच्चियों को संदिग्ध तरीके से ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक एक्सपोर्टर के ड्राईवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पर तब शक हुआ जब वह तीन लड़कियों और एक लड़के को संदिग्ध रूप से गाड़ी में बिठाकर कही ले जा रहा था. इस दौरान कुछ महिलाओं ने कार रोककर तलाशी ली तो कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों ने सब कुछ बता दिया. Bhopal Honour Killing: भोपाल में लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी से रेप के बाद की हत्या, गिरफ्तार
बच्चों ने महिलाओं को से कहा कि लोग अक्सर उनके पास आते है और उन्हें खाने का सामान देते है. फिर अपने साथ विभिन्न स्थानों पर ले जाते है और अश्लील वीडियो दिखाकर वैसा करने के लिए कहते है. यह सुनकर महिलाओं के होश उड़ गए. उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई लेकिन युवक से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया. हालांकि जब महिलाओं ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो डाला तो आक्रोश फैल गया और पुलिस हरकत में आई.
मुरादाबाद के एसएसपी बबलू कुमार (Bablu Kumar) ने मामले पर संज्ञान लिया और पॉस्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया. कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए बताया “कुछ महिलाओं ने रेलवे स्टेशन के पास कुछ बच्चों को एक गाड़ी से बरामद किया. एक बच्चे ने बताया कि एक युवक हर दिन खाने-पीने का सामान देकर कहीं लेकर जाता है और दुष्कर्म करता है. हमने मामला दर्ज़ कर युवक को गिरफ़्तार किया है. आगे की कार्रवाई जारी है.”
पुलिस ने अन्य पीड़ितों की पहचान करने के लिए चार टीमों का गठन किया है और कार के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रही है. बीजेपी की महानगर महासचिव हेमा खत्री (Hema Khatri), जो बच्चों के साथ कार रोकने वाली तीन महिलाओं में से एक थीं, ने कहा, “हमने तुरंत पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना के बारे में सूचित किया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, वह शख्स अक्सर बच्चों को अपने साथ लेकर जाता था. किसी ने इसकी सूचना नहीं दी. शायद वे डर रहे थे."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

