UP Scholarship 2026-27: कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए आवेदन शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी प्रक्रिया
यूपी स्कॉलरशिप योजना के तहत स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation), डिप्लोमा और आईटीआई (ITI) के छात्रों को भी दशमोत्तर (Dashmottar) श्रेणी के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है. इन छात्रों के लिए नए आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 31 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे.
UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने UP Scholarship 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के आवेदन शुरू कर दिए हैं. आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. विभाग ने नए (Fresh) और नवीनीकरण (Renewal) आवेदनों के लिए अलग-अलग अंतिम तिथियां तय की हैं. इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह छात्रवृत्ति योजना सामान्य (General), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जाती है. UP Scholarship 2026: क्या आपका भुगतान अटका है? जानें आवेदन की स्थिति और स्टेटस का मतलब
कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
कक्षा 10 और 12 (Renewal) आवेदन: 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026
कक्षा 9 और 11 (Fresh) आवेदन: 11 अगस्त से 21 सितंबर 2026
आवेदन के बाद क्या होगा?
ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद संबंधित स्कूल पात्र छात्रों के आवेदन का सत्यापन कर उन्हें आगे भेजेंगे. इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) छात्र की जानकारी की जांच करेंगे. वहीं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) तकनीकी स्तर पर आवेदन की जांच करेगा और त्रुटियों की पहचान करेगा. अंत में जिला स्तरीय समिति पात्र छात्रों की अंतिम सूची तैयार करेगी.
कब मिलेगी छात्रवृत्ति?
विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, Renewal छात्रों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 के बीच भेजी जाएगी. वहीं Fresh छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि 25 जनवरी से 31 जनवरी 2027 के बीच सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी.
उच्च शिक्षा के छात्रों के लिए भी है योजना
यूपी स्कॉलरशिप योजना के तहत स्नातक (Graduation), स्नातकोत्तर (Post Graduation), डिप्लोमा और आईटीआई (ITI) के छात्रों को भी दशमोत्तर (Dashmottar) श्रेणी के तहत छात्रवृत्ति दी जाती है. इन छात्रों के लिए नए आवेदन 15 सितंबर 2026 से शुरू होंगे और 31 अक्टूबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे.