UP Scholarship: 2 मिनट में पता चलेगा पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें यूपी स्कॉलरशिप स्टेटस; जानें पूरी डिटेल
अगर आपने भी यूपी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपकी छात्रवृत्ति का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो अब घर बैठे आसानी से अपनी छात्रवृत्ति का स्टेटस चेक कर सकते हैं. आइए पूरी प्रक्रिया जानते हैं.
UP Scholarship: उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यूपी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है, जिससे हर साल हजारों छात्रों को मदद मिलती है. इस योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे छात्रों के बैंक खाते में भेजी जाती है. अगर आपने भी यूपी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपकी छात्रवृत्ति का पैसा आपके खाते में आया है या नहीं, तो अब घर बैठे आसानी से अपनी छात्रवृत्ति का स्टेटस चेक कर सकते हैं. आइए पूरी प्रक्रिया जानते हैं.
यूपी स्कॉलरशिप की पेमेंट स्टेटस चेक करने के दो मुख्य तरीके हैं. पहला, यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट से और दूसरा पीएफएमएस (PFMS) पोर्टल और उमंग ऐप से.
वेबसाइट से ऐसे चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले यूपी स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Payment Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपना आवेदन नंबर और कैप्चा कोड डालें.
- इसके बाद Search बटन पर क्लिक करें.
- अब आपकी स्कॉलरशिप पेमेंट की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखेगी.
PFMS पोर्टल से ऐसे चेक करें स्टेटस
- पीएफएमएस (PFMS) पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर ‘Know Your Payment’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड दर्ज करें.
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- अब आपके बैंक खाते में आई स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी दिखेगी.
उमंग ऐप से ऐसे चेक करें स्टेटस
- अपने मोबाइल में Umang App डाउनलोड करें.
- ऐप खोलकर रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें.
- सर्च बार में PFMS टाइप करें और उस पर क्लिक करें.
- अब अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स डालें.
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
- अब आपकी स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगी.
यूपी स्कॉलरशिप के फायदे
यूपी स्कॉलरशिप से छात्रों को पढ़ाई के लिए जरूरी वित्तीय मदद मिलती है. हर वर्ग और जाति के छात्रों को लाभ मिलता है. इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन और स्टेटस चेक की सुविधा मिलती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

