देश

UP Shocker: होटल में नाबालिग के साथ रेप की कोशिश, विरोध किया तो जहर पिलाकर जंगल में फेंका, मौत

मौत होने पहले छात्रा ने बताया कि उसके गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर सहारनपुर के एक होटल में ले गया था. यहां पर उसके साथ आरोपी ने रेप करने का प्रयास किया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसे जहर पिला दिया.

UP Shocker: होटल में नाबालिग के साथ रेप की कोशिश, विरोध किया तो जहर पिलाकर जंगल में फेंका, मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

सहारनपुर, 4 मार्च: यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में रेप (Rape) में असफल होने पर दलित छात्रा को जहर पिलाने  का मामला सामने आया है. नाबालिग दलित छात्रा (Minor Student) को पहले अगवा कर एक होटल में ले जाया गया. वहां उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश (Rape Attempt) की गई. पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जबरन जहर (Poison) पिला दिया और उसे जंगल में फेंक दिया. बेसुध हालत में नाबालिग को अस्‍पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उसक मौत (Died)हो गई. पीड़िता के परिजनों की ओर से थाने में मामले की शिकायत की गई है. आरोपी  युवक नाबालिग छात्रा के गांव का ही रहने वाला है. UP Rape Case: में 8 साल की बच्ची से शिक्षक, स्कूल मैनेजर ने किया दुष्कर्म

15 वर्षीय नाबालिग कक्षा 9 की छात्रा है. नाबालिग छात्रा के भाई के मुताबिक उसकी बहन स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटी तो वे उसकी तलाश करने लगे. इस दौरान पीड़िता जंगल में बेहोश अवस्‍था में मिली. परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.

अस्पताल में छात्रा को होश आया तो सबको आपबीती सुनाई. छात्रा ने बताया कि उसके गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसलाकर सहारनपुर के एक होटल में ले गया था. यहां पर उसके साथ आरोपी ने रेप करने का प्रयास किया. जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जबरन उसे जहर पिला दिया. इसके बाद युवक उसे कार में डालकर गांव के जंगल में फेंक दिया. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंच गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. नाराज ग्रामीणों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भी नहीं ले जाने दे रहे थे, तब पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मामले की सुनवाई फास्ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2022 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).