UP: कौशांबी में पुलिसकर्मी ने फल विक्रेताओं के साथ किया दुर्व्यवहार, फलों की टोकरियों को फेंकने का वीडियो वायरल होने पर लाइन हाजिर
Photo Credits Twitter

यूपी के कौशांबी से सोशल मीडिया पर एक पुलिस वाले का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में वह फल विक्रेताओं के साथ दुर्व्यवहार और उनके फलों की टोकरियों को वह एक के बाद एक फेंक रहा है. पुलिस वाले द्वारा फल विक्रेताओं के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायलर होने के बाद कार्रवाई हुई है. पुलिस वाले को लाइन हाजिर किया है . मामले में जिले के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वीडियो की जांच कराई और जांच के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को ग़लत आचरण के लिए लाइन हाज़िर किया गया है. फल विक्रेताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले इंस्पेक्टर का नाम इंस्पेक्टर सुभाष चौरसिया है और थाना सैनी में तैनात हैं.

Video:

Video: