UP Municipal Corporation Election: वह चुनाव जीत गए लेकिन मौत से हार गए, संत प्रसाद अपनी जीत देखने के लिए जिंदा नहीं रह सके
वह चुनाव जीत गए लेकिन मौत से हार गए. उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कादीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी 65 वर्षीय संत प्रसाद अपनी जीत देखने के लिए जिंदा नहीं रह सके.
सुल्तानपुर (उप्र), 14 मई: वह चुनाव जीत गए लेकिन मौत से हार गए. उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के कादीपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय प्रत्याशी 65 वर्षीय संत प्रसाद अपनी जीत देखने के लिए जिंदा नहीं रह सके. फल व्यवसायी प्रसाद का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. शनिवार को उन्हें विजेता घोषित किया गया। उनके परिवार में दो बेटे और पांच विवाहित बेटियां हैं. यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav Results 2023: अयोध्या-मथुरा-वाराणसी नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत
कादीपुर के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट शिव प्रसाद ने कहा, मृतक संत प्रसाद को वार्ड नंबर 10 से विजेता घोषित किया गया. वह तीन मतों से जीते। हालांकि, उनकी मृत्यु के कारण सीट खाली हो गई है, इसलिए यहां नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\