देश

दहल उठा बदायूं: शख्स ने विवाहित महिला के घर में घुसकर उसे चाकू से गोदा, एसिड डाला

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने एक विवाहित महिला के घर में घुसकर कथित तौर पर उसके मुंह में जबरन एसिड डालने की कोशिश करने से पहले उसे कई बार चाकू से गोदा.

दहल उठा बदायूं: शख्स ने विवाहित महिला के घर में घुसकर उसे चाकू से गोदा, एसिड डाला
तेजाब से हमला ( photo credit : file image )

बदायूं, 3 फरवरी : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने एक विवाहित महिला के घर में घुसकर कथित तौर पर उसके मुंह में जबरन एसिड (Acid) डालने की कोशिश करने से पहले उसे कई बार चाकू से गोदा. पुलिस ने यह जानकारी दी. गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी ने दो साल पहले उसी गांव में एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी. 32 वर्षीय महिला को गंभीर हालत में बदायूं के एक अस्पताल में ले जाया गया और उसे बेहतर इलाज के लिए बरेली के दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया.

घटना सोमवार को सकरी कासिमपुर गांव में हुई. महिला अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ घर पर थी जब आरोपी ने उस पर हमला किया. बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, "हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिला को बेहतर इलाज मिले. आरोपी उस महिला का पड़ोसी है जिसका पति दिल्ली में काम करता है." यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के बागपत में पति बना हैवान, नल के हैंडल से पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

उन्होंने कहा, "हमें पता चला है कि पीड़ित और आरोपी के बीच हाथापाई हुई थी. हमने एसिड की बोतल भी बरामद कर ली है. आरोपी पर धारा 307 (हत्या करने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है." एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी सत्येंद्र जाटव ने करीब दो साल पहले एक अन्य महिला का दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. उसे तब ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और उसकी पिटाई की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).