VIDEO: बाइक चलाते हुए बीयर पी रहा था युवक, पुलिस ने काटा 31 हजार रुपये का चालान, अब निकाल गई हीरोपंती
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी का फिर एक वीडियो सामने आया है. बुलेट मोटरसाइिकल पर बैठा एक शख्स बियर पी रहा है. एक हाथ से वो बियर कैन और दूसरे हाथ से हैंडल पकड़कर बुलेट चला रहा है
गाजियाबाद, 21 जनवरी: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर स्टंटबाजी का फिर एक वीडियो सामने आया है. बुलेट मोटरसाइिकल पर बैठा एक शख्स बियर पी रहा है. एक हाथ से वो बियर कैन और दूसरे हाथ से हैंडल पकड़कर बुलेट चला रहा है. उसने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ है. बैकग्राउंड में गाना चल रहा है 'शहर तेरे में घूमे गाड़ी सिस्टम सारा हाले है, मन्ने सुनी तू ऑन रोड पर पैग मारता चाले है.
ये वीडियो एक्सप्रेस-वे पर मसूरी क्षेत्र का बताया गया है. एक्सप्रेस-वे पर दुपहिया वाहन संचालन प्रतिबंधित है. वीडियो वायरल होते ही गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई. नंबर के आधार पर बुलेट का 31 हजार रुपए का चालान काट दिया। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि इस मामले में अभी आगे की विधिक कार्रवाई थाना मसूरी पुलिस के द्वारा की जा रही है. यह भी पढ़े: VIDEO: बाइक चलाते हुए बीयर पी रहा था युवक, पुलिस ने काटा 31 हजार रुपये का चालान, अब निकाल गई हीरोपंती
Video:
#Ghaziabad DME पर बीयर पीकर रील रिकॉर्ड करने वाले इस सूरमा ने तो @Gzbtrafficpol की चालानी कार्यवाई की पोल खोल दी, DME पर 2 व्हीलर नही जा सकते यहाँ तो पूरी शूटिंग जारी है। मसूरी थाना क्षेत्र है। @ghaziabadpolice @uptrafficpolice @sharadsharma1 @bstvlive @DCPRuralGZB pic.twitter.com/Mvbj2sFZ2H
— Lokesh Rai 🇮🇳 (@lokeshRlive) January 20, 2023
इसके बाद देर रात मसूरी थाना पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार कर लिया. उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी सीज कर दी गई है. अनुज गांव नूरपुर का रहने वाला है. पुलिस को उसने बताया कि रील बनाने के लिए उसने ऐसा किया था.फिलहाल पुलिस अनुज को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड और एक्सप्रेस वे पर कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं और सबसे बड़ी बात है कि पुलिस ने ऐसे वीडियोज का संज्ञान लेकर उन पर कार्रवाई भी की है. लेकिन फिर भी यह रील बनाने वाले ऐसे वीडियो बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

