UP: नेता राकेश टिकैत ने यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर प्रतिबंध को लेकर नाराजगी जताई
भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने यात्रा के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के इस्तेमाल पर 'प्रतिबंध' लगाने के यूपी सरकार के हालिया फैसले की आलोचना की है.
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 5 अक्टूबर : भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने यात्रा के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के इस्तेमाल पर 'प्रतिबंध' लगाने के यूपी सरकार के हालिया फैसले की आलोचना की है. टिकैत ने इस कदम को 'तानाशाही' करार देते हुए दावा किया, "इस फैसले का मकसद किसानों को धरना स्थलों तक पहुंचने से रोकना है. बीकेयू इस तरह के किसी भी प्रतिबंध का विरोध करेगा."
गौरतलब है कि 1 अक्टूबर को कानपुर में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से 26 लोगों की मौत हो गई थी. यूपी के एडीजी (यातायात और सड़क सुरक्षा) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने 2 अक्टूबर को सभी जिला पुलिस प्रमुखों को कार्रवाई करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी और यात्रा के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के उपयोग को सख्ती से रोकने के लिए 10 दिनों तक प्रवर्तन अभियान चलाने का निर्देश दिया था. यह भी पढ़ें : UP Shocker: उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के फरार आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या की
टिकैत ने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या दुर्घटनाओं के बाद कहीं भी ट्रेनों, बसों और कारों पर प्रतिबंध लगाया गया है? नहीं न! तब ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन का सबसे आम साधन ट्रैक्टर ट्रॉली पर प्रतिबंध लगाने का क्या औचित्य है?"
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

