UP: बागपत में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की अपने पति की हत्या
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रिश्ते का विरोध करने पर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है.
बागपत, 3 मार्च : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रिश्ते का विरोध करने पर अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है. अपर पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को बड़ौत थाना अंतर्गत गांव बड़का के पास बन्द पड़ी फैक्ट्री के परिसर में अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी.
सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया, जिसकी बाद में पहचान 35 वर्षीय इमरान के रूप मे हुई. एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान हमें पता चला कि रुखसाना और उसके प्रेमी हाशिम ने शनिवार को इमरान की हत्या कर शव को एक बन्द पड़ी फैक्ट्री के परिसर में फेंक दिया था. यह भी पढ़ें : Cafe Explosion Case: विस्फोट मामले को जरूरत पड़ने पर एनआईए को सौंपने पर विचार करेंगे- CM सिद्धरमैया
एएसपी ने आगे कहा कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने इमरान की हत्या की. वह उनके रिश्ते के खिलाफ था. पुलिस ने कहा कि रुखसाना के कुछ समय पहले पड़ोस में रहने वाले हाशिम के साथ संबंध विकसित हुए और उसके पति ने इसका कड़ा विरोध किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

