देश

UP Elections 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में डोर टू डोर किया चुनाव प्रचार, फ्री बिजली के वादे को लेकर Akhilesh Yadav पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मोहन नगर में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट भी मांगा. दरअसल, उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है.

UP Elections 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में डोर टू डोर किया चुनाव प्रचार, फ्री बिजली के वादे को लेकर Akhilesh Yadav पर साधा निशाना
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 300 यूनिट फ्री बिजली देने के अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब बिजली ही नहीं आएगी तो वो फ्री में क्या देंगे ? उन्होंने लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि अखिलेश के राज में बिजली ही नहीं आती थी और आज वो फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं. उन्होंने एक बार फिर ' अब्बा जान' शब्द का इस्तेमाल करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने के अखिलेश के वादे को लेकर कटाक्ष भी किया. UP Elections 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 10 मार्च के बाद भी जारी रहेगा गुंडों, माफियाओं और दंगाइयों का पलायन

गाजियाबाद में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंशवाद और जातिवाद के मुद्दे को उठा कर सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 2012 में सत्ता में आने के बाद अखिलेश यादव ने अयोध्या में आतंकी हमले के आरोपियों के मुकदमें को वापस लिया और माफियाओं को सरंक्षण दिया.

समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में कांवड़ यात्रा रोकने और आस्था से खिलवाड़ होने का आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सरकार में कोई ऐसा जिला नहीं बचा था, जहां दंगा न हुआ हो. कानून व्यवस्था को अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा मुजफ्फरनगर में दंगा कराने वाले और कैराना से लोगों का पलायन कराने वालों को टिकट दे रही है और इससे उनका इरादा साफ होता दिखाई दे रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के मोहन नगर में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट भी मांगा. दरअसल, उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है. पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है.

पहले चरण के चुनाव के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र में आने वाले गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़,गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा के मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा लगातार पलायन, कानून व्यवस्था, मुजफ्फरनगर दंगे, कांवड़ यात्रा और बिजली जैसे मुद्दों को उठाकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है ताकि पहले चरण के चुनाव से ही वो विरोधी दलों खासकर सपा पर बढ़त बनाती हुई नजर आ सके.

इसलिए पिछले 3 दिनों में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता इन जिलों का दौरा कर मतदाताओं को साधने और संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).