उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है. यहां एक प्रेम में दीवाना एक लड़का एक दूसरे लड़के को दिल दे बैठा. दोनों लड़कों में एक का नाम दीप और दूसरे का नाम वैभव शुक्ला है. वैभव शुक्ला इंदौर में रहता था. इसी दौरान दोनों में दोस्ती हो जाती है. इस बीच दीप ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है. लेकिन वैभव शुक्ला ने कहा कि वह लड़का है. इसलिए उससे वह शादी नहीं कर सकता है. वैभव शुक्ला के इस बात पर उसने लाखों रूपये खर्च कर जेंडर चेंज करवा कर लड़की बन गया. जेंडर चेंज करवाने के बाद भी वैभव शुक्ला ने जब शादी करने से मना कर दिया तो उसके अपने एक दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची. साजिश के तहत वह उसकी बिल्डिंग के नीचे खड़ी गाड़ी में आग लगा दी. ताकि उसके पूरे घर में आग लग जाये और वह जलकर मर जाये. गाड़ी में आग लगाने के बाद मामले में पुलिस ने दीप के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Video:













QuickLY