उत्तर प्रदेश: बरेली में बीवी को पसंद नहीं था पति का सांवला रंग, पेट्रोल छिड़क के लगा दी आग...फिर ?
मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है. जहां एक 22 साल की पत्नी ने अपने सांवले पति को जिंदा जला दिया. आरोपी पत्नी ने इसलिए अपने पति को जला दिया क्योकिं पति का रंग उसे जरा भी पसंद नहीं था. आरोपी प्रेमश्री और सत्यवीर सिंह की शादी दो साल पहले बेहद धूमधाम से हुई थी
हिन्दू धर्म में पति को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है. सात फेरों के बाद एक पत्नी के लिए उसका पति ही उसका सबकुछ हो जाता है. लेकिन अगर मन से मन न मिले तो वहां अपराध घर बनाने लगता है. एक ऐसा ही खौफनाक मामला सामने आया है. जिसने हर किसी को झकझोर के रख दिया है. पत्नी को पति का सवाल रंग पसंद नहीं था और यही नापसंद पति के मौत का कारण बन गया. मौत भी इतना खौफनाक की पूरा शरीर आग की लपेटे में झुलस गया. घटना के बाद पुलिस ने मामाल दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है. जहां एक 22 साल की पत्नी ने अपने सांवले पति को जिंदा जला दिया. आरोपी पत्नी ने इसलिए अपने पति को जला दिया क्योकिं पति का रंग उसे जरा भी पसंद नहीं था. आरोपी प्रेमश्री और सत्यवीर सिंह की शादी दो साल पहले बेहद धूमधाम से हुई थी. शादी के बाद उन्हें एक बेटी भी हुई. लेकिन प्रेमश्री को पति का सांवला रंग जरा भी नहीं भाता था.
यह भी पढ़ें:- पति ने गलती से कंप्यूटर का कैमरा रखा ऑन, रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी
एक दिन जब सत्यवीर सिंह घर में खाट पर सो रहा था. उसी समय प्रेमश्री ने पेट्रोल अपने पति पर छिड़का और आग लगा दी. इस घटना में आरोपी प्रेमश्री का भी पैर जल गया था. वहीं घटना के बाद सत्यवीर सिंह को इलाज के लिए अपस्ताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेमश्री को उसकी पत्नी जरा भी पसंद नहीं करती थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2019 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

