देश

UP Dengue Cases: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है, लेकिन अस्पतालों में न डॉक्टर, न ही दवाएं

अखिलेश यादव ने यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है. भाजपा सरकार दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन, हकीकत में अस्पतालों में न डाक्टर हैं और नहीं दवाएं है

UP Dengue Cases: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- राज्य में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है,  लेकिन अस्पतालों में न डॉक्टर, न ही दवाएं
Akhilesh Yadav Photo Credits: IANS

लखनऊ, 6 सितंबर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. डेंगू का प्रकोप भी बढ़ रहा है. भाजपा सरकार दावे तो बड़े-बड़े करती है, लेकिन, हकीकत में अस्पतालों में न डाक्टर हैं और नहीं दवाएं है। मरीजों का कोई पुरसाहाल नहीं रहा है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में इन दिनों डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में दो सौ से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। इस बीमारी में एक डाक्टर अक्षिता सिंह की मौत की खबर विचलित करने वाली है.

राजधानी लखनऊ में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं. लखनऊ में डेंगू का डंक लगातार तेज हो रहा है। चंदरनगर में छह पुरूष 4 महिलाएं, इन्दिरानगर में 2 महिला, एक पुरूष, अलीगंज में 3 महिलाएं, हजरतगंज में एक पुरूष, एक महिला डेंगू पीड़ित पाए गए। शनिवार को 15 नए मरीजों के डेंगू ग्रस्त होने की खब़र मिली. यह भी पढ़े: Noida Dengue Cases: 28 वर्षीय डॉक्टर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हआ अलर्ट, डेंगू के मरीजों की संख्या पहुंची 289

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बावजूद अभी शहर में दवा के छिड़काव की कोई सुचारू व्यवस्था नहीं हो पाई है. अस्पतालों में आम मरीजों के साथ ही डेंगू मरीजों को भी उपचार के लिए लाइन में लगना पड़ता है.मैनपुरी के घिरोर में सीएचसी में बच्ची को लेकर 2 घंटे मां भटकती रही फिर भी उसे इलाज नहीं मिला। शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि कहीं बेड का संकट तो कहीं ऑक्सीजन की दिक्कत। भाजपा सरकार ने 102 और 108 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया। अस्पतालों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टर चाहिए, वहां विशेषज्ञों की कमी है और जहां जरूरत नहीं, वहां कई-कई विशेषज्ञ नियुक्त हैं। अस्पतालों में धांधली की वजह से जनता परेशानी उठा रही है।

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).