UP: पीलीभीत में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी, नग्न अवस्था में गन्ने के खेत से शव बरामद, मुंह में ठूंसा था कपड़ा, केस दर्ज
यूपी के पीलीभीत जिले से एक 16 वर्षीय छात्रा (Student) के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है. आरोपियों ने छात्रा से दरिंदगी करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. छात्रा का शव पुलिस ने एक खेत से नग्न अवस्था में बरामद किया हैं.
लखनऊ: यूपी के पीलीभीत जिले से एक 16 वर्षीय छात्रा (Student) के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है. आरोपियों ने छात्रा से दरिंदगी करने के बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था. छात्रा का शव पुलिस ने एक खेत से नग्न अवस्था में बरामद किया हैं. उसके शरीर पर कई जख्म के निशान भी पाए गये हैं. जिले में इस घटना के बाद सनसनी फैली हुई हैं. वहीं पुलिस छात्रा का शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.
मामला बरखेड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव का है. कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार सुबह के 6:45 बजे घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी. कोचिंग खत्म करने के बाद छात्रा को वहीं से स्कूल भी जाना था. लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंची और न ही कोचिंग के बाद स्कूल पहुंची. जब शाम तक छात्रा घर नहीं लौंटी तो परिवार वालों को चिंता सताने लगी. यह भी पढ़े: Gang-Rape in UP: यूपी के संभल में खेत में शौच के लिए गई 14 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, मुंह में कपड़ा ठूसकर आरोपियों ने किया दुष्कर्म
चिंता में पड़े परिवार वालों ने पहले बेटी के बारे में उसकी सहेलियों और शिक्षकों से पूछा. लेकिन सभी ने स्कूल और कोचिंग नहीं आने की बात कही. इस बीच परिवार वालों ने बच्ची को ढूंढने की कोशिश भी की. लेकिन कहीं पर पता नहीं चलने पर रात 9 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके साथ ही परिवार वालों ने गांव के ही युवक के सचिन नाम के लड़के के खिलाफ बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई.
मृतक छात्रा के पिता ने बच्ची की हत्या को लेकर अज्ञात लोगों के के विरूद्ध गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज करवाया हैं. क्योंकि छात्रा का जिस गन्ने के खेत के पास से शव बरामद किया गया है. वहीं से बीयर की चार खाली बोतलें, नमकीन के खाली पैकेट और अधजली सिगरेट पड़ीं थीं. परिवार वालों के शिकायत के अनुसार पुलिस ने नामजद सचिन समेत कुछ अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

