UP: यूपी का 50 हजार का इनामी बदमाश झारखंड के देवघर में गिरफ्तार
यूपी का इनामी बदमाश अभिषेक सिंह उर्फ रवि उर्फ राहुल सिंह को झारखंड के देवघर में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है.
UP: यूपी का इनामी बदमाश अभिषेक सिंह उर्फ रवि उर्फ राहुल सिंह को झारखंड के देवघर में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि उस पर यूपी के आजमगढ़, वाराणसी और जौनपुर जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.
यूपी पुलिस ने उसके खिलाफ 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है. देवघर के एसपी राकेश रंजन को यूपी पुलिस से इनपुट मिला था कि इनामी देवघर के बाबा धाम मंदिर में पूजा करने आया है और किसी होटल में रुका है.
इस सूचना पर एसपी ने एसआईटी गठित की, जिसने देवघर सारवां मोड़ स्थित एक होटल में छापा मारकर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चार कारतूस बरामद किए गए हैं. यूपी पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है.
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Powai News: मुंबई के पवई में शख्स पर हमला, पैसे न देने पर सोशल मीडिया पर नग्न वीडियो वायरल करने की धमकी; दो गिरफ्तार
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
\