Nitin Gadkari 66th Birthday Celebration: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का 66वां जन्मदिन, परिवार वालों ने खास अंदाज में किया सेलिब्रेट (Watch Video)
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 66वें जन्मदिन पर उनका पूरा परिवार साथ नजर आया. इस अवसर पर थाली में 66 दीये प्रज्जवलित कर उनकी आरती उतारी गई.
- Read in
- हिंदी
Nitin Gadkari 66th Birthday Celebration: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) आज अपना 66वां जन्मदिन (66th Birthday Celebration) मना रहे हैं. आरएसएस कार्यकर्ता से केंद्रीय मंत्री तक का उनका सफर काफी प्रेरणादायी रहा है. परिवहन मंत्री के रूप में, वह राज्य और केंद्र में अपने कार्यों की वजह से जनता के बीच काफी लोकप्रिय हैं. केंद्रीय मंत्री ने अपने परिवार के साथ अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अपने जन्मदिन पर सबसे पहले उन्होंने भगवान के सामने हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया, फिर परिवार वालों ने एक थाली में 66 दीये प्रज्जवलित करके उनकी आरती उतारी. इस खास अवसर पर उनकी नन्ही पोती भी उनके साथ नजर आई. यह भी पढ़ें: Nitin Gadkari Death Threat: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
देखें वीडियो-
#Birthday #Family pic.twitter.com/fF2k1PzNa0
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2023 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

