देश

Union Budget 2023: बजट में समाज के आखिरी व्यक्ति का भी रखा गया है ध्यान- देवेंद्र फडणवीस

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश केंद्रीय बजट 2023-2024 की सराहना करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट है और इसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में भी सोचा गया है.

Union Budget 2023: बजट में समाज के आखिरी व्यक्ति का भी रखा गया है ध्यान- देवेंद्र फडणवीस
Devendra Fadnavis (Photo: ANI)

मुंबई, 1 फरवरी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को पेश केंद्रीय बजट 2023-2024 की सराहना करते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि यह विकासोन्मुख बजट है और इसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में भी सोचा गया है. भाजपा नेता ने कहा कि बजट 'सर्वजन हिताय' की अवधारणा पर आधारित है. इसमें गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, उद्यमियों और युवाओं का ध्यान रखा गया है.

फडणवीस ने अपनी प्रारंभिक प्रतिक्रिया में कहा, बजट अगले 25 वर्षों में एक विकसित भारत का रास्ता दिखाता है. उन्होंने कहा, इसे विकास बजट, हरित बजट, बुनियादी ढांचा बजट, मध्यम वर्ग का बजट या अंतिम व्यक्ति का बजट भी कहा जा सकता है, क्योंकि आबादी के सभी वर्गों को इससे अत्यधिक लाभ मिल रहा है. यह भी पढ़ें : Budget 2023: सिगरेट सहित इन चीजों पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी, कपड़ा और कृषि उत्पादों पर घटी

फडणवीस ने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे पर 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव किया गया है, जो एक विशाल रोजगार सृजक है और जो भारी भुगतान करेगा. उन्होंने बजट को पूर्ण अंक देते हुए कहा कि ईपीएफओ के तहत 27 करोड़ लोगों के आने से आठ वर्षों में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार बढ़ा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).