Union Bank Of India ने सोशल मीडिया और यूनियन के विरोध के बाद 'नवरात्रि कलर ड्रेस कोड' को लेकर जारी सर्कुलर को लिया वापस
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कुलर को लिया वापस (Photo Credits Twitter)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) ने कर्मचारियों के लिए नवरात्रि त्योहार (Navaratri Festival) को लेकर एक सर्कुलर जारी किया था. बैंक की तरह से जारी सर्कुलर में  कर्मचारियों को नवरात्रि के नौ दिन खास त्योहार के अनुसार ड्रेस कोड पहनकर आने को कहा गया था. सर्कुलर नहीं मानने वाले कर्मचारियों को बदले में 200 जुर्माना भरने को कहा गया था. लेकिन बैंक के इस सर्कुलर का यूनियन और सोशल मीडिया पर लोगों के विरोध के बाद वापस ले लिया गया है. मुंबई में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय के डिजिटलीकरण विभाग के महाप्रबंधक एआर राघवेंद्र (AR Raghavendra) की ओर से एक अक्टूबर को 'नवरात्रि उत्सव और ड्रेस कोड' को लेकर यह सर्कुलर जारी किया गया था. यह भी पढ़े: Union Bank of India का कथित सर्कुलर हुआ वायरल, नवरात्रि में कर्मचारियों को पहनने होंगे नौ रंगों के कपड़े, नहीं तो लगेगा जुर्माना