Underworld Don Chhota Rajan: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का जानी दुश्मन जिंदा है! 9 साल बाद सामने आई छोटा राजन की तस्वीरें
मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जानी दुश्मन छोटा राजन की दो ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें एक तस्वीर दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) की है, जबकि दूसरी तस्वीर एम्बुलेंस वैन की है.
Underworld Don Chhota Rajan: मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के जानी दुश्मन छोटा राजन की दो ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इनमें एक तस्वीर दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) की है, जबकि दूसरी तस्वीर एम्बुलेंस वैन की है.
हालांकि, यह तस्वीरें साल 2020 की हैं, जब कहा जा रहा था कि डॉन की कोरोना से मौत हो गई है. वर्तमान में छोटा राजन दिल्ली के तिहाड़ में जेल नंबर-2 में बंद है. यह एक हाई सिक्योरिटी वाली जेल है.
ये भी पढ़ें: VIDEO: फिलिस्तीनी झंडा उखाड़कर फेंकने के दौरान धमाका! बूबी ट्रैप फंसा इजरायली नागरिक हुआ घायल
9 साल बाद सामने आई डॉन छोटा राजन की पहली तस्वीर
9 साल बाद सामने आई छोटा राजन की पहली तस्वीर, तिहाड़ जेल में बंद है अंडरवर्ल्ड डॉन#Crime #ChhotaRajan #Tiharjail | @arvindojha
— AajTak (@aajtak) April 21, 2024
बता दें, छोटा राजन पहले वह दाऊद का सबसे करीबी माना जाता था. 1993 मुंबई बम धमाकों के बाद वह दाऊद के गैंग से अलग हो गया. इस बाद से वह डी कंपनी का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया. दोनों डॉन की दुश्मनी के चलते भारत, दुबई और नेपाल में कई हत्याएं हुईं. दाऊद का खास छोटा शकील आज भी छोटा राजन को जान से मारने की धमकी देता रहता है. वह कहता है कि दाउद के गुर्गे छोटा राजन को तिहाड़ जेल में ही मारेंगे.
बता दें, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने छोटा राजन को 25 अक्टूबर, 2015 को इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में छोटा राजन ने बताया था कि दाऊद का गैंग उसके पीछे पड़ा हुआ है और उसकी जान को खतरा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2024 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

