देश

UP: नहीं भुला पाया मरी हुई पत्नी की यादें, शख्स ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट; घरवाले कर रहे थे दूसरी शादी की चर्चा

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 25 साल के युवक ने पत्नी की मौत के गम में खुद को ऐसी कठोर सजा दे दी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता.

UP: नहीं भुला पाया मरी हुई पत्नी की यादें, शख्स ने काट डाला अपना प्राइवेट पार्ट; घरवाले कर रहे थे दूसरी शादी की चर्चा
(Photo : AI)

Badaun Shocker: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 25 साल के युवक ने पत्नी की मौत के गम में खुद को ऐसी कठोर सजा दे दी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता. news18.com की रिपोर्ट के अनुसार, मामला बिनावर थाना क्षेत्र के ददमई गांव का है, जहां एक युवक ने पत्नी के वियोग में अपने प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट डाला.

बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी की मौत करीब एक साल पहले हो गई थी और तभी से वह गहरे सदमे में था. वह न किसी से ठीक से बात करता था, न ही अपने खाने-पीने का ध्यान रखता था.

ये भी पढें: Badaun Video:स्कूल में पहुंचकर मिड डे मील को लेकर पूछताछ करना पड़ा भारी! प्रधान के पति और प्रिंसिपल के बीच हुई जमकर मारपीट, बदायूं जिले का वीडियो आया सामने

नहीं भुला पाया पत्नी की यादें

परिजनों के मुताबिक, युवक के बदले व्यवहार को देखकर वे उसे दूसरी शादी की सलाह दे रहे थे, लेकिन वह अपनी पहली पत्नी की यादों को भूल नहीं पा रहा था. जब उसने ये खौफनाक कदम उठाया, तब उसके घर वाले खेत में गेहूं की कटाई के लिए गए हुए थे. वापस लौटकर जब उन्होंने खून से लथपथ हालत में देखा तो फौरन अस्पताल लेकर पहुंचे.

पहले बदायूं में इलाज शुरू हुआ लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

मानसिक तनाव है जानलेवा

इस पूरी घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. कोई इसे सच्चा प्यार बता रहा है तो कोई मानसिक तनाव का नतीजा. हालांकि, परिवार की तरफ से पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और वे मीडिया से भी बातचीत से बच रहे हैं.

यह घटना एक बार फिर बताती है कि मानसिक तनाव और डिप्रेशन को हल्के में लेना कितना खतरनाक हो सकता है. समय रहते मदद ली जाए, तो ऐसी नौबत से बचा जा सकता है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).