Udaipur Massacre: एनआईए ने हैदराबाद में 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हैदराबाद में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति उदयपुर हत्याकांड के आरोपी के संपर्क में था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- pixabay)

हैदराबाद, 6 जुलाई : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हैदराबाद में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति उदयपुर हत्याकांड के आरोपी के संपर्क में था. बिहार के रहने वाले इस व्यक्ति को एनआईए अधिकारियों की एक टीम ने हैदराबाद के संतोष नगर इलाके के एक होटल से हिरासत में लिया है. उसे पूछताछ के लिए माधापुर स्थित एनआईए कार्यालय ले जाया गया.

सूत्रों के अनुसार, उदयपुर के दर्जी कन्हैया लाल की हत्या की जांच के तहत छापेमारी की गई है. मामले की जांच कर रही एनआईए ने कथित तौर पर आरोपी के कॉल डेटा में बिहार के एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर पाया. व्यक्ति के हैदराबाद में होने की सूचना मिली. जांच एजेंसी उससे दोनों आरोपियों से संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है. यह भी पढ़ें : चाईबासा में डायन होने के संदेह में भतीजे ने अपनी चाची की हत्या की

भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की ईशनिंदा वाली टिप्पणी का समर्थन करने पर 28 जून को कुछ लोगों ने कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 17, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या हैं सोने के दाम? चेक करें 22K और 24K की कीमतें

Gold Rate Today, April 16, 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में चेक करें 22K और 24K के दाम