देश

Udaipur Income Tax Department Raid: उदयपुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाई पर आयकर विभाग का छापा, 50 किलो सोना और पांच करोड़ की नगदी बरामद

राजस्थान के उदयपुर में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के यहां छापेमारी की. तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स के मालिक टीकम सिंह राव और उनके सहयोगियों के ठिकानों से 50 किलो सोना और करीब 5 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई है.

Udaipur Income Tax Department Raid: उदयपुर में ट्रांसपोर्ट व्यवसाई पर आयकर विभाग का छापा, 50 किलो सोना और पांच करोड़ की नगदी बरामद
Income tax (img: pixabay)

उदयपुर, 1 दिसंबर : राजस्थान के उदयपुर में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के यहां छापेमारी की. तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स के मालिक टीकम सिंह राव और उनके सहयोगियों के ठिकानों से 50 किलो सोना और करीब 5 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई है. आयकर विभाग की टीम ने गोल्डन ट्रांसपोर्ट के कई कार्यालयों और अन्य संपत्तियों पर कार्रवाई की. उदयपुर के विभिन्न हिस्सों में कुल 19 स्थानों पर और प्रदेश में 23 ठिकानों पर छापेमारी की गई.

आयकर व‍िभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई टैक्स चोरी और अवैध संपत्ति के मामलों में की गई है. टीकम सिंह राव और उनके स्टाफ के घरों पर भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां भारी मात्रा में संपत्ति और संदिग्ध धनराशि की जानकारी मिली. अधिकारियों का कहना है कि यह छापेमारी जांच के पहले चरण का हिस्सा है और आगे भी कार्रवाई की जा सकती है. यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर: शराब पीकर शादी में पहुंचे बिहार! ‘नागिन डांस’ करने से पहले 40 बाराती गिरफ्तार

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ट्रांसपोर्ट व्यापारी के यहां अवैध माल परिवहन की शिकायत मिलने पर 28 नवंबर को आयकर विभाग की टीम ने राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की. यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अवधेश कुमार के निर्देशन में 28 नवंबर की सुबह से शुरू हुई.

इस कार्रवाई में विभाग ने सोने और नकदी को जब्त कर लिया है और उनका मूल्यांकन किया जा रहा है. विभाग अब सोने की खरीदारी के वैध दस्तावेजों और इनके खरीदने के लिए घोषित आय की भी जांच करेगा. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने उदयपुर की गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक कंपनी के खिलाफ एक साथ पांच अलग-अलग शहरों में छापे मारे थे. विभाग की कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर र ताले लगे मिले थे. उन स्थानों पर सील चस्पा की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).