जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है. इसी बीच सेना के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है.
जम्मू कश्मीर के शोपियां (Shopian) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है. इसी बीच सेना के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि एक आतंकी को सेना ने घेरा हुआ है. जानकारी के अनुसार शोपियां में आतंकियों ने पहले सेना की पेट्रोल पार्टी पर हमला किया था.
जानकारी के अनुसार भारतीय सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां सेक्टर में छुपे हुए हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी.
Visuals: Two terrorists killed in exchange of fire between terrorists and security forces in Imam Sahib area of Shopian district. (Visuals deferred by unspecified time) #JammuAndKashmir pic.twitter.com/s7l5vnifMS
— ANI (@ANI) April 6, 2019
दोनों ओर से काफी देर चली गोलीबारी के बाद भारतीय सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों की जानकारी के मुताबिक अभी भी कुछ आतंकी इलाके में छुपे हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2019 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

