News

VIDEO: दूषित पानी पीने की वजह से 2 छात्राओं की मौत, एक की हालत गंभीर, सोलापुर की घटना से लोगों में रोष

सोलापुर के बाबू जगजीवनराम स्लम में दूषित पानी के कारण दो स्कूली लड़कियों की मौत हो गई, एक लड़की की हालत गंभीर है.

VIDEO: दूषित पानी पीने की वजह से 2 छात्राओं की मौत, एक की हालत गंभीर, सोलापुर की घटना से लोगों में रोष
(Photo Credits Pixabay)

सोलापुर, महाराष्ट्र: सोलापुर के बाबू जगजीवनराम स्लम में दूषित पानी के कारण दो स्कूली लड़कियों की मौत हो गई, एक लड़की की हालत गंभीर है.इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों और स्थानीय लोगों ने लड़कियों की मौत के लिए दूषित पानी को जिम्मेदार ठहराया है. बीजेपी विधायक देवेन्द्र कोठे और नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रवि पवार ने भी घटनास्थल का दौरा किया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाबू जगजीवन राम बस्ती में पिछले कुछ दिनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है. दूषित पानी की इस सप्लाई की पुष्टि बीजेपी विधायक देवेन्द्र कुठे ने भी की है.नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया है कि नगर निगम के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और संबंधितों के खिलाफ तत्काल सख्त कदम उठाए जाएंगे.इस वीडियो को यूट्यूब पर ABP MAJHA नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Nanded Video: नांदेड के नेरली गांव में दूषित पानी पीने से 300 लोग बीमार, उल्टी और दस्त के बाद हॉस्पिटल में किया गया एडमिट

दूषित पानी पीने से दो छात्राओं की मौत 

दो छात्राओं की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली

दो लड़कियों की मौत से सोलापुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं. भाग्यश्री म्हेत्रे और जिया म्हेत्रे मृतक छात्राओं के नाम है तो वही जयश्री की तबियत काफी ज्यादा खराब है. इस घटना के बाद नागरिकों ने झोपड़पट्टी में ठिय्या आंदोलन भी किया. पीड़ित लड़कियों को न्याय देने के लिए घोषणाबाजी भी की गई. सांसद प्रणीति शिंदे का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण पीड़ित लड़कियों की जान चली गई. प्रणीति शिंदे ने रुख अपनाया है कि नगर निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए और तत्काल उपाय करना चाहिए.

प्रणाली शिंदे ने लगाएं आरोप

प्रणीति शिंदे ने आरोप लगाया है कि महानगर पालिका के इलेक्शन नहीं होने से पार्षदों और मेयर के नहीं रहने से यह स्थिति पैदा हुई है. शिंदे ने आरोप लगाया है कि नेताओं को दंगे का सुझाव तो देते है, लेकिन आम आदमी की परेशानी उन्हें दिखाई नहीं देती. शिंदे ने मांग की है कि सोलापुर के लोगों को दो दिन में एक बार पानी मुहैय्या करवाया जाएं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).