बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो समुदाय ने किया लाठी से हमला, इस घटना में 1 की मौत और 6 घायल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चतेला गांव में दो समुदायों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए...
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर जिले के चतेला गांव में दो समुदायों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने मंगलवार को बताया कि राजकुमार (Rajkumar) और शावैज (Shavaij) के बच्चों के बीच झगड़ा होने के बाद दोनों में बहस हो गई.
इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया. पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम दोनों समूहों ने लाठियों से एक दूसरे पर हमला किया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि राजकुमार को यहां अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. घायलों का स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) में इलाज चल रहा है. शर्मा ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\