News

Jalna Shocker: गहरी नींद में सो रहे लोगों पर ट्रक चालक ने गिराई रेत, नीचे दबने और दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, जालना के पासोडी गांव की घटना

जालना में टीन के शेड के पास रेत गिराए जाने के बाद दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना के बाद जिले में सनसनी मच गई है.

Jalna Shocker: गहरी नींद में सो रहे लोगों पर ट्रक चालक ने गिराई रेत, नीचे दबने और दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत, जालना के पासोडी गांव की घटना

जालना, महाराष्ट्र: जालना में पूरे दिन पुल पर काम करने के बाद रात में टीन के शेड में गहरी नींद में सो रहे पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई. जालना के जाफराबाद तहसील के पासोडी से ये दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक टीन के शेड के पास एक टिप्पर के रेत गिराने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और रेत के नीचे दबने से उनका दम घुट गया.

दिन भर पुल पर काम करने के बाद रात को छप्पर में सो रहे मजदूरों के साथ सुबह के साढ़े तीन बजे ये हादसा हुआ.ये भी पढ़े:VIDEO: महाराष्ट्र के जालना में तपोवन एक्सप्रेस के सामने आया ट्रक, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सामने आया भयावह वीडियो

ब्रिज पर काम करते थे मजदुर

मिली जानकारी के अनुसार, जाफराबाद तहसील में पासोडी चंदोल रोड पर पुल का काम चल रहा था, इस काम के लिए सिल्लोड तहसील के गोळेगाव के मजदुर पुल निर्माण के काम में लगे हुए थे. यही पर ये सभी मजदुर टीन के शेड में रहते थे. बताया जा रहा है की रात में खाना खाने के बाद सभी मजदुर सोयें हुए थे. टीन के शेड में कुल 7 मजदुर सो रहे थे. ब्रिज के काम के लिए रात में साढ़े तीन बजे एक ट्रक रेत लेकर पहुंचा. ट्रक चालक ने टीन के शेड पर ही रेत पलटी कर दी. जिसके कारण 5 मजदूरों की रेत के नीचे दबने से मौत हो गई.

बाप बेटे की भी मौत

सुबह जब सभी सो रहे थे तो गणेश धनवई और भूषण धनवई नाम के बाप बेटे की भी इस हादसे में मौत हो गई. रेत के गिरते ही टीन के शेड मजदूरों पर गिरे, और इसके बाद रेत भी गिरते गई. जिसके कारण मजदूरों की मौत हो गई. इसके नीचे एक 13 साल की बच्ची दब गई थी, लेकिन ग्रामीणों और दुसरे मजदूरों ने उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में और महिलाओं ने भी काफी आक्रोश जताया .

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).