Triple Murder in Amritsar: पंजाब के अमृतसर में ट्रिपल मर्डर, नशेड़ी युवक ने मां, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट, जानें हत्या की वजह
पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी.
Triple Murder in Amritsar: पंजाब के अमृतसर में एक नशेड़ी युवक ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की बेरहमी से हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. आरोपी की पहचान 37 साल के अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है. वह एयरपोर्ट पर माल ढुलाई का काम करता है और नशे का भयंकर आदी है.
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि नशे की लत के कारण आरोपी की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी.
ये भी पढ़ें: Goa: गोवा पुलिस ने बेटे की हत्या के मामले में सूचना सेठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
➡️ पंजाब के अमृतसर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
➡️ शख्स ने अपने ही परिवार के 3 लोगों की हत्या की
➡️ मां, भाभी और भतीजे को उतारा मौत के घाट#punjab #murdercase #amritsar #tripplemurdercase #BharatExpress pic.twitter.com/nF5J6yB50R
— Bharat Express (@BhaaratExpress) April 4, 2024
ट्रिपल मर्डर के इस वारदात को लेकर एसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि अमृतपाल ने नशे की लत और मानसिक परेशानी में ही अपनी मां, भाभी और भतीजे की हत्या की है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. विदेश में रहने वाले उसके भाई को वारदात की जानकारी दे दी गई है. पुलिस ने अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2024 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

