Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से लोकल ट्रेन सेवा पर असर, ट्रैकों पर भरा पानी, सड़कें भी हुई जलमग्न, सुबह-सुबह लोग दिखे परेशान- देखें वीडियो

मुंबई में देर रात से रूक- रुककर भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश की वजह से मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है.

Mumbai Rains (Photo: @DDNewslive)

Mumbai Rains: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में देर रात से रूक- रुककर भारी बारिश हो रही है. भारी बारिश की वजह से मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली मुंबई की लोकल ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है. ट्रैकों पर पानी भर जाने की वजह से कुछ ट्रेन अपने गंतव्य से आगे नहीं जा रही है. जिससे सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोग परेशान दिखे. ट्रैकों पानी भरने की वजह से ट्रेन आगे नहीं जानें की वजह से प्लेटफार्मों पर लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ी दिखाई दी.

भारी बारिश की वजह से मुंबई के इलाकों के जल जमाव की स्थित पैदा हो गई है. जिससे सुबह ऑफिस के साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान दिखे. क्योंकि सड़को पर पानी भर गया था. यह भी पढ़े: Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश के कारण दादर रेलवे ट्रैक पर जमा हुआ पानी, देखें वीडियो

मुंबई में भारी बारिश से ट्रेन सेवा पर असर:

मुंबई में बारिश:

भारी बारिश का असर मुंबई की लोकल ट्रेन के बाद दूसरी लाइफ लाइन कही  जाने वाली बेस्ट सेवा पर भी असर पड़ा. भारी बारिश की वजह से सड़को पर पानी भरने की वजह से BEST बसों को उनके नियमित मार्ग से  डायवर्ट करना पड़ा.

बेस्ट सेवा पर भी बारिश का असर:

फिलहाल मुंबई में रूक- रुककर बारिश जारी है. हालांकि कुछ इलाकों में बारिश थम गई है.   मुंबई में भारी बारिश की वजह से देर रात 1 बजे से 7 बजे तक 6 घंटों में विभिन्न इलाकों में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई.  मुंबई में बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से आशंका जाहिर की गई है कि आज पूरे दिन मुंबई में बारिश होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट