VIDEO: शराब के नशे में धुत रहा ट्रेन का गार्ड, लोको पायलट करते रहा हरी झंडी का इंतज़ार, बागपत का वीडियो आया सामने
बागपत में ऐसी घटना सामने आई है. जिसको देखकर सभी हैरान हो गए. यहां पर दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का गार्ड शराब के नशे में कैबिन में पड़ा रहा, जबकि लोको पायलट हरी झंडी का इंतजार करते रहा.
बागपत, उत्तर प्रदेश: बागपत में ऐसी घटना सामने आई है. जिसको देखकर सभी हैरान हो गए. यहां पर दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का गार्ड शराब के नशे में कैबिन में पड़ा रहा, जबकि लोको पायलट हरी झंडी का इंतजार करते रहा. जब काफी देर तक हरी झंडी नहीं दिखाई गई तो ट्रेन करीब आधे घंटे तक जगह पर ही खड़ी रही. जब ट्रेन के कर्मचारियों ने गार्ड के रूम में जाकर देखा तो गार्ड नशे की हालत में नीचे पड़े हुए दिखाई दिया. इस गार्ड की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रेन को जब तक हरी झंडी नहीं दी जाती, तब तक ट्रेन आगे नहीं बढ़ती. इस दौरान कुछ यात्रियों ने इस गार्ड का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: रेलवे ट्रैक पर नशे की हालत में सो गया शख्स, ऊपर से चली गई पूरी मालगाड़ी, देखनेवालों के उड़े होश, भोपाल रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने
ट्रेन का गार्ड नशे में धुत
शराब के नशे में धुत्त दिखा दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर का गार्ड.
- दिल्ली से सहारनपुर पैसेंजर के गार्ड शराब के नशे में कोच में गिरे पड़े थे.
- बागपत के अलावलपुर हॉल्ट पर ट्रेन 40 मिनट तक खड़ी रही, फिर पब्लिक कारण जानने निकली तो उन्होंने वीडियो बना लिया...#TRAIN #IndianRailways… pic.twitter.com/Z89Q910xkg
— Nedrick News (@nedricknews) July 7, 2025
नशे में मिला गार्ड
जब लंबे समय तक ट्रेन नहीं चली तो कुछ यात्री गार्ड के डिब्बे की ओर बढ़े.वहां उन्होंने देखा कि गार्ड फर्श पर पड़ा है और उसके पास शराब की बोतल व रेलवे का जरूरी सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा था. यह दृश्य देख यात्रियों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया.
गार्ड की लापरवाही से पूरे रूट पर प्रभाव
यह पैसेंजर ट्रेन शाम को पुरानी दिल्ली से शामली के लिए रवाना हुई थी. लेकिन अलावलपुर हाल्ट पर रुकने के बाद समय पर आगे नहीं बढ़ पाई.नशे में गार्ड की यह हरकत न केवल यात्रियों के लिए असुविधा का कारण बनी, बल्कि संचालन व्यवस्था पर भी असर पड़ा. अंततः यह ट्रेन लगभग 40 मिनट की देरी से शामली पहुंची.
रेलवे विभाग ने की तत्काल कार्रवाई
जैसे ही यह मामला रेलवे मुख्यालय दिल्ली तक पहुंचा, संबंधित गार्ड को तत्काल निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच शुरू कर दी गई. बड़ौत रेलवे स्टेशन मास्टर अनुज राठी ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टोकनमैन भेजकर संचालन को बहाल कराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

