VIDEO: एमपी के बैतुल में दर्दनाक हादसा! घर के सामने खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचला, सामने आया हैरान कर देने वाला वीडियो
मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी साइकिल के साथ घर के सामने खेल रहा है, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और उसे कुचल दिया.
Betul Road Accident Video: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चा अपनी साइकिल के साथ घर के सामने खेल रहा है, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार आई और उसे कुचल दिया. हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि बच्चे को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं. हालांकि, इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोग डर गए.
बच्चा फिलहाल सुरक्षित है और डॉक्टर्स ने भी उसे खतरे से बाहर बताया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस तरह की लापरवाही भरी ड्राइविंग पर नाराजगी जता रहे हैं.
घर के सामने खेल रहे बच्चे को तेज रफ्तार कार ने कुचला
#मध्य प्रदेश के #बैतूल से दर्दनाक हादसे का एक #CCTV वीडियो सामने आया है..घर के सामने खेल रहे बच्चे को एक कार सवार ने कुचल दिया..बच्चा अपनी साइकिल चला रहा था..गनीमत रही कि बच्चे को ज्यादा चोट नहीं आई बच्चा ठीक है..#Madhyapradesh #Baitul #Accidentvideo #viralvideo pic.twitter.com/EQXpszRB5D
— Vinit Tyagi(Journalist) (@tyagivinit7) November 14, 2024
वहीं, पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है और कार चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

