Nagpur Railway Station Video : नागपुर में बारिश के कारण जगह -जगह जलभराव जैसी स्थिति बन गई है. लेकिन रेलवे स्टेशन के शौचालय में भी पानी जमा होने के कारण यात्रियों को इस गंदे पानी से होकर शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा है. जिसके कारण एक बार फिर नागपुर रेलवे स्टेशन की पोलखोल हो गई है. ये वीडियो ट्विटर एक्स पर @Nagpurian87 के नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसमें आप देख सकते है की टेबल पर एक लड़का सोया हुआ है और शौचालय में पूरी तरह से पानी भर गया गया और महिलाएं इस गंदे पानी से जा रही है. टेबल पर सोया लड़का कुछ देर बार उठता है और लोगों से पैसे लेना शुरू करता है. लेकिन साफ़-सफाई की तरफ किसी का ध्यान नहीं है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में भी काफी नाराजगी दिखाई दे रही है. ये भी पढ़े :Heavy Rain In Surat: भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव, सूरत शहर में चारों तरफ दिखाई दे रहा है पानी-Video
देखें वीडियो :
नागपुर रेलवे स्टेशन में गेट रिजर्वेशन हाल का शौचालय @drmcrngp @LokmatTimes_ngp #Nagpur #IndianRailways pic.twitter.com/ljTSnRsZUh
— Nagpurian (@Nagpurian87) June 30, 2024










QuickLY